Ibn24×7news
महराजगंज
उच्च न्यायालय द्वारा विवेचना में वैज्ञानिक तरीकों के इस्तेमाल के लिए पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में विवेचको को विवेचना के दौरान वैज्ञानिक तरीको के इस्तेमाल व साक्ष्य संकलन में वैज्ञानिक विधियों के इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा विवेचको को ऑनलाइन रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जा रही है ।
यह ट्रेनिंग दिनांक 14.06.2022 से 15.06.2022 तक प्रस्तावित है । आज दिनांक 15.06.2022 को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में क्षेत्राधिकारी लाईन्स सूर्यबली मौर्य व समस्त नामित विवेचक उपस्थित रहे ।पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र उन्नाव द्वारा संचालित ऑनलाइन रिफ्रेशर ट्रेनिंग में विवेचना में विवेचक को आज पूछताछ की तकनीकी एवं डीएनए प्रोफाइल एवं उसका विवेचना में प्रयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा इनके विवेचना में प्रयोग के तरीकों के बारे में बताया गया ।