Breaking News

कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों द्वारा संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ की गई पीस कमेटी की बैठक

Ibn24×7news
महराजगंज
आज दिनांक 15.06.2022 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों से आगामी आने वाली शुक्रवार की नमाज को शान्ति पूर्ण माहौल व आपसी भाईचारे की भावना से सम्पन्न कराने की अपील की गई।

IMG 20220615 WA0040साथ ही यह भी बताया गया कि पुलिस प्रशासन अपनी कार्यशैली को लेकर निष्पक्ष, निर्भीक व विधि संगत कार्य करने के लिए कटिबद्ध है। जनपद के लोगों की सेवा के लिए हम सदैव तत्पर हैं बेहतर सुरक्षा का भाव जागृत करना, सभी की हर सम्भव मदद करना व अराजकतत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही का हमारा प्रमुख उद्देश्य है, आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का स्पष्ट संदेश भी दिया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *