Breaking News

थाना श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn24×7news
श्यामदेउरवा महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा बीती रात में मुखबीर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त संदीप कन्नौजिया पुत्र कैलाश कन्नौजिया नि0 तरकुलवा भटगावा थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज उम्र 23 वर्ष को एक अदद चोरी की मोटर साइकिल जिसका नं0 UP 53 DR 0137 पल्सर 150 cc के संदिग्ध वाहन को E चालान एप पर मोटर साइकिल मे अंकित रजिस्ट्रेशन नं0/ चेचिंस नं0 MD2A11CY9HRA07753 डाल कर देखा गया तो वाहन सोनी D/O नेबूलाल R/O चकरा अउल्ला महेवा बडगो, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर रजिस्ट्रेशन नं0 UP53CL4776 पाया गया जबकि वाहन मे लगे नम्बर प्लेट UP53DR0137 का रजिस्ट्रेशन अमित तिवारी s/o राजेश तिवारी नि. परशुरामपुर, थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर पाया गया । इस प्रकार वाहन उपरोक्त मे संदिग्ध नं0 प्लेट लगे होने पर अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटर साइकिल अभियुक्त द्वारा दिनांक 10.03.022 को कस्बा भटहट जनपद गोरखपुर से चुराई गयी थी।

IMG 20220424 WA0054वाहन स्वामी अपनी गाडी पहचान न कर सके इस वजह से इसमे लगी नम्बर प्लेट UP 53 DR 0137 लिखवा दिया था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/22 धारा 411,419,420 भादवि में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। गिरफ्तार करने वाली में,उ0नि0 श्री अनिल सिंह थाना श्यामदेउरवा, महराजगंज का0 सुशान्त राय ,थाना श्यामदेउरवां महराजगंज व का0 अमित यादव,थाना श्यामदेउरवां महराजगंज मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *