Breaking News

अधिवक्ता दिवस के अवसर पर हाई कोर्ट के अधिवक्ता द्वारा गरीबों में बांटा गया कंबल , पत्रकारों को किया सम्मानित

अयोध्या ब्यूरो-कामता शर्मा

unnamed file

खबर है जनपद अयोध्या से भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के 139वें जन्मदिवस के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के तत्वाधान में समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपने पैतृक आवास पर पत्रकार सम्मान समारोह तथा कंबल वितरण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर ने गरीबों में कंबल वितरण किए जाने को एक सराहनीय कदम बताया तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे आदर्श प्रेस क्लब बीकापुर के संरक्षक बृजेश तिवारी ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए पदचिन्हों पर चलने के लिए उपस्थित जान समूह से आवाहन किया ।

तो वही कार्यक्रम में मौजूद करीब सैकड़ो पर गरीबों को कंबल वितरण भी किया गया । कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम वर्ष 2017 से लगातार किया जा रहा है उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि वह अपने जीवन काल में 10 लाख गरीबों में कंबल का वितरण करेंगे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया तो संचालन प्रेस क्लब बीकापुर के अध्यक्ष अरुण मिश्रा एडवोकेट ने किया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रसाद पाठक , संदीप मिश्रा , राघवेंद्र मिश्रा , के एस मिश्रा , राहुल दुबे , गुलशन सिद्दीकी , राहुल शर्मा सन्यासी , फूलचंद , मनोज तिवारी , अमित सिंह सहित कई पत्रकारों को माला पहनकर अंग वस्त्र डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *