Breaking News

ईद मिलादुन्नबी पर नागौरी लोहार जमात खाने में प्रथम विशाल शिविर मे 156 यूनिट रक्त का सग्रहण हुआ

 

युवाओं , बढचढकर लिया भाग

61 1

रक्तदान करना पूण्य काम , मानव धर्म है पहली बार आपका आयोजन शानदार
मुख्य अतिथि विवेक धागड

बीगोद– मंगलवार को पुराने पुलिस चौकी के पास नागौरी लोहार जमात खाने में प्रथम विशाल रक्तदान शिविर आयोजन नागोरी युवा कमेटी द्वारा किया गया।

महात्मा गांधी चिकित्सा टीम दके प्रभारी डॉ धर्मवीर बेरवा ,मुदित जैन, कैंप प्रभारी नवीन शुक्ला के तत्वाधान में युवा नागोरी समाज ने 156 यूनिट का रक्त दान किया । रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने किया।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विवेक धाकड़ थे ।जबकि कार्यक्रम के अध्यक्षता मौलाना मुफ्ती नौशाद व विशिष्टअतिथि नायब तहसीलदार राहूल धागड, विकास अधिकारी सुधर सिह, थाना अधिकारी मूलचंद वर्मा, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष ईम्तियाज हुसैनलौहार, सहायक विकास अधिकारी राजकुमार शर्मा थे व अतिथि महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीना सोनी, ,लक्ष्मी बापना, सतु सालवी, देवराज राय का, महैन्द्र कुमार बापना, योगेश कुमार सोनी, राधेश्याम वैष्णव आदि थे।

इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर ,शाल ओढाकर स्वागत सत्कार किया। मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने कहा नागौरी लौहार युवा कमेटी बीगोद के तत्वावधान में आयोजित शिविर में आप लोगों में बुजुर्गों के आशीर्वाद युवाओं के जोश से पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।

आपका रक्तदान देना किसी व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है जो सबसे बड़ा पुण्य का काम है इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। महात्मा गांधी जी टीम जो रक्त सग्रहण के लिये आयी उनका आभार कर बधाई दी। रक्त दान करना पुण्य का काम सबको मिलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए रक्त करना चाहिए।62 1

जिससे सामाजिक, धामिक समरसता की भावना होती है एक दूसरे के प्रति दयाभाव, मानवता उत्पन्न होती है। सहयोग की भावना होती ऐसे कार्यक्रम आयोजन कर रक्त दान को बढावा देना चाहिए मानवीय धर्म।

प्रथम प्रयास में इतना सारा रक्त का सग्रहण बहुत बडी बात है। इस मौके रक्त दाताओं को प्रस्तुति पत्र , शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।

कमेटी मेंबरों ने बताया कि जमात खाने में प्रथम बार ईद मिलादुन्नबी के मौके पर समाज की तरफ से ब्लड डोनेट का प्रोग्राम रखा गया जिसमें युवाओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

इस अवसर पर सद्दाम हुसैन लोहार सोनू नागोरी असलम लोहार फुरकान कुचेरा वाला हकीम लोहार इरफान लोहार जाकिर लोहार सिद्धीक लोहार मुनाफ लोहार अल्ताफ लोहार हैदर लोहार आदि मौजूद थे।
(फोटो कैप्शन-
1- विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा वर्ग

2- मंच से संबोधित करते मुख्य अतिथि विवेक धाकड़
3– अतिथि रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देते )
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *