ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
विकास के मुद्दे पर लडेंगे चुनाव- रिता बहुगुणा
मीरजापुर। सोनभद्र से चलकर मीरजापुर जा रही भाजपा जन विश्वास रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जोरदार स्वागत।
जहाँ पुरे प्रदेश मे भाजपा द्वारा जनविश्वास रथ यात्रा निकाली जा रही है, उसी के तहत आज सोनभद्र से मिर्जापुर जा रही जनविश्वास रथ यात्रा का वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित अहरौरा वनस्थली महाविद्यालय के पास भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
जन विश्वास रथयात्रा के साथ चल रहे मंत्री धर्मपाल प्रजापति, रमाशंकर सिंह पटेल, संजय गोंड , सांसद बिनोद सोनखर, सांसद रिता बहुगुणा जोशी व अन्य मंत्री व विधायक ने अहरौरा क्षेत्र के प्राचीन दुर्गाजी मंदिर में दर्शन पूजन किया।और माँ से 2022 के विधानसभा चुनाव मे विजय का आशीर्वाद माँगा। वही वनस्थली महाविद्यालय से चुनार चौराहा होते हुए रथयात्रा मिर्जापुर के लिए प्रस्थान किया। चुनार चौराहे पर भाजपा मंडल अहरौरा के कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व अध्यक्ष बालेंदु मणी त्रिपाठी,विधायक सहित सैकड़ों भाजपा के लोगों ने स्वागत किया।
वही रिता बहुगुणा जोशी ने कहा की जन विश्वास यात्रा द्वारा हम लोग सबके बीच में जा रहे हैं, और बता रहे हैं कि 2017 में जो हमारी सरकार वादा किया हम लोगों ने उसको पूरा किया है, आगे के चुनाव में लोगों के बीच विजय का विश्वास पैदा कर चुनाव में उतर रहे हैं, वही कहा कि अगला चुनाव कोई टफ नहीं है टफ उनके लिए है जिन्होंने 5 साल तक सरकार रहते हुए कुछ नहीं किया, योगी सरकार ने इतने काम किए हैं कि जो किसी सरकार ने नहीं किया है, उसी के बूते हम जीतेंगे इस बार भी हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और जीतकर सरकार बनाएंगे जनता का सहयोग हमारे साथ है।