Breaking News

मिठाई खिलाने निकले नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की पिटाई, थाने में दी तहरीर

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या कुमारगंज थाना क्षेत्र के तेंधा गांव में साथियों संग ग्रामीणों को मिठाई खिलाने निकले नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य को मतगणना में तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी ने लाठियों से पीट दिया।

पीड़ित ग्राम प्रधान ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। साथ ही थाने पहुंच आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने हेतु तहरीर दी है। जानकारी के पंचायत चुनाव में मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेंधा से राजू कनौजिया ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं।

वह बुधवार को निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार पांडे पुत्र त्रिवेणी प्रसाद पांडे एवं अपने भाई अर्जुन कुमार व पवन कुमार के साथ अपने ग्राम पंचायत के तेंधा कला में ग्रामीणों के घर मिठाई बांट रहे थे। इसी बीच मतगणना में तीसरे नंबर पर रहे प्रधान पद के रनर प्रत्याशी राम जग के घर के बगल स्थित खड़ंजा मार्ग से गुजरे। यह बात रनर प्रत्याशी को नागवार लगी और वह लाठी लेकर मिठाई बांटने जा रहे लोगों के पास पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने अभद्रता करते हुए निर्वाचित ग्राम प्रधान राजू कनौजिया सहित निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार पांडे, अर्जुन तथा पवन को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने मामले में कार्यवाही हेतु थाने में तहरीर दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *