Breaking News
IMG 20220322 212100

नव निर्वाचित विधायक प्रेम सागर पटेल के प्रथम आगमन पर सिसवा में हुआ शानदार स्वागत

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महाराजगंज के बहुचर्चित विधानसभा सिसवा से लगातार दूसरी बार अपनी शानदार जीत का परचम लहराने के बाद विधायक प्रेम सागर पटेल का आज सिसवा बाजार में प्रथम आगमन हुआ जिसमें नगर पालिका परिषद एवं आसपास के क्षेत्रों में उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस स्वागत के दौरान सिसवा नगर पालिका परिषद के गोपाल नगर तिराहे, श्री राम जानकी मंदिर, इस्टेट चौक व दक्षिण टोला सहित कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर वहां मौजूद विधायक के समर्थकों एवं आम नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बैजनाथ सिंह ,नगर के प्रसिद्ध दवा व्यवसाई अनूप जायसवाल, सिद्धार्थ पांडे ,भाजपा कार्यकर्ता रामेश्वर जायसवाल ,जितेंद्र चौधरी, प्रदीप साहनी, जितेंद्र कुमार सिंह ,अमरेंद्र मल्ल, पूर्व सभासद आकाश सिंह, प्रदीप सिंह, नवनिर्वाचित सभासद अभिमन्यु चौरसिया ,मीरा बाई वार्ड नं25 के सभासद एडवोकेटअश्वनी रौनियार, दीपक चौधरी ,मुन्ना गौड ,जितेंद्र वर्मा ,गणेश खरवार, मनीष शर्मा ,राकेश कनौजिया, मदन राजभर, जितेंद्र चौधरी ,जितेंद्र बहादुर सिंह,पूर्व चेयर मैन उमेश पूरी, सतीश मिश्र, शिवम जायसवाल, महंथ संकर्षण रामानुजदास, बृजेश पांडेय, भोरिक यादव व जितेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने नवनिर्वाचित विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *