Breaking News

नवागत थानाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने संभाला पिपराईच थाने का कार्यभार।

थानाध्यक्ष ने कस्बा पिपराईच में गस्त कर लोगों को सख़्ती से लॉकडाउन का पालन कराया।

 

रिपोर्ट ब्युरो

 

गोरखपुर। पिपराईच थाना के नवागत थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्रा ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कोरोना महामारी में  क्षेत्र की जनता को महामारी से बचाना मेरा पहला कर्तव्य होगा। उसके साथ साथ जनता में अमन चैन कायम करना मेरा  दायित्व होगा|क्षेत्र के पीड़ित नागरिकों को सम्मान के साथ बैठाकर उनके दिए गए तहरीर को निवारण किया जाएगा ,महिलाओं से सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्रवाई की जाएगी| किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी,जो भी क्षेत्र के अपराधी हैं उन पर विशेष निगरानी रखा जाएगा |क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर उनका सम्मान करके एक दूसरे का सहयोग लिया जाएगा| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाहन करूँगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *