ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या
अयोध्या बरेली से आए नए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के उपरांत जिले का कार्यभार संभाल लिया है। इसके पहले यहां सर्किट हाउस पहुचने पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नितीश कुमार ने कहा कि ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम की जन्मभूमि पर काम करने का अवसर मिला है।
सुबह तकरीबन 10 बजे सर्किट हाउस पहुचे नवागत जिलाधिकारी के स्वागत सम्मान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, एडीएम वित्त और राजस्व गोरेलाल शुक्ला, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह, एडीएम भूमिअध्याप्ति लव कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह सहित उप जिला अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।