Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 16 at 12.24.00 PM

राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के आनन्द श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष व आलोक पाराशर महासचिव चुने गये

 

 

रिपोर्ट:-अंकुर त्रिपाठी जिला संवाददाता इटावा

इटावा, राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव मुरादाबाद में सम्पन्न हुआ । जिसमें प्रशासनिक राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार मिश्रा व चुनाव अधिकारी इटावा जिलाध्यक्ष करुणाकर त्रिपाठी एवं बाँदा जनपद अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया ।

जिसमें सर्वसम्मति से आनन्द श्रीवास्तव बनारस को प्रदेश अध्यक्ष व आलोक पाराशर अलीगढ़ को महासचिव निर्विरोध चुना गया । चुनाव में इटावा से जिलाध्यक्ष करुणाकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, रामनरेश पोरवाल, मनोज त्रिपाठी, महावीर जैन सहित प्रदेश भर के 40 से अधिक जिलों के महिला व पुरुष अभिकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया ।

आनन्द श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष व आलोक पाराशर को महासचिव निर्विरोध चुने जाने पर महामन्त्री एवं मीडिया प्रभारी डॉ.सुशील सम्राट ने बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि अध्यक्ष व महासचिव संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए बचत अभिकर्ताओं के हित में काम करेंगे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *