Breaking News

श्री मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय के मनोरंजन हाल में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम

उप सभापति ने छात्र-छात्राओं को बताई शिक्षा की महत्ता

पुस्तक का किया गया विमोचन

IMG 20250220 WA0000
बलिया। उप सभापति राज्य सभा श्री हरिवंश जी ने मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय के मनोरंजन हाल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मा0 उप सभापति ने छात्र-छात्राओं के शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर ही कई व्यक्तियों ने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नारायण मूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नारायण मूर्ति एक सामान्य परिवार के थे, जब उनके पास पीएचडी करने के लिए पैसा नहीं था, तो उनकी पत्नी शोभा ने अपने गहने तक बेच दिया। कई व्यक्ति अपने श्रम से एक पीढ़ी में टाटा, बिरला जैसा बड़ा होकर अपना नाम रोशन किए हैं, यह सब शिक्षा से ही मुमकिन हुआ है।IMG 20250220 WA0001

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा है कि मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें। शिक्षा से ही आपकी भविष्य बन सकती है। याद रखिए शॉर्टकट से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते, मेहनत से कभी पीछे न हटे। बहुत मेहनत करें तभी आप आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने अब्दुल कलाम, महात्मा गांधी जैसे वीर सपूतों के विषय में प्रकाश डाला।

उप सभापति जी ने हरिवंश नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा प्रोफेसर कृपाशंकर चौबे, मा0 कुलपति कृष्ण कुमार सिंह, श्री मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय के अध्यक्ष राकेश कुमार और स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर — जीतेन्द्र कुमार चौबे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …