Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 25 at 14.53.49

अयोध्या आगमन पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️प्रचंड बहुमत से प्रदेश में बनेगी सपा सरकार:सिद्धार्थ सिंह

25/07/2021 मवई अयोध्या – समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का जनपद अयोध्या में प्रथम आगमन पर लखनऊ से अयोध्या जाते समय रविवार को रौजगांव ओवरब्रिज दलसराय चौराहे पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

स्वागत के पश्चात श्री सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सीएम की कुर्सी पर आसीन करने के लिए लगातार मेहनत कर रहा है। नौजवान किसान महिलाएँ गरीब परिवार के लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लें चुके हैं और समाजवादी पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत से एक बार पुनः सरकार बनाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी एक परिवार के रूप में सभी को साथ लेकर चलती है पार्टी का हर कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरह है पूर्व मुख्यमंत्री नौजवानों गरीबो किसानों के हर सपने को साकार किया था और करेंगे।

 

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हाल ही में जिलापंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में गुंडागर्दी के बल पर चुनाव जीता है जो राजनीतिक इतिहास में कभी ऐसा नही हुआ है।इस अवसर पर लोहियावाहिनी जिला उपाध्यक्ष रामु तिवारी जिला सचिव सुखराम यादव राम कृष्ण मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष रूदौली लो0वा0 जीत बहादुर उपाध्यक्ष मो0 अबूबक्र खान अखंड प्रताप सिंह साहबलाल यादव नगर अध्यक्ष अतीक खां नन्दकिशोर यादव रियाज अहमद ख़ाँ बिलाल अहमद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष पवन यादव महासचिव जैनुल आब्दीन नगर अध्यक्ष नौमान अंसारी इंजीनियर साजिद जमाल शेख मोहम्मद अफजल मतलूब अहमद सहित भारी संख्या में लोहिया वा0/मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *