Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 22 at 5.17.10 PM

पटेल छात्रावास में पिछड़े वर्ग का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

पिछड़े वर्गों की जातीय जनगणना हो: चंदापुरी

बरेली -प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी व भारत व्यापी पिछड़ा वर्ग आंदोलन के सूत्रधार युग प्रवर्तक त्यागमूर्ति आर एल चंदापुरी जी की 98 वी जयंती पर आज ब्रह्मपुरा स्थित पटेल छात्रावास में पिछड़े वर्गों के उत्थान में कार्यरत प्रमुख सामाजिक व बौद्धिक संगठनों के अध्यक्षों लेखकों चिंतकों संघ के पदाधिकारियों बुद्धिजीवियों ने संयुक्त रूप से अखंड राष्ट्र के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा एवं त्यागमूर्ति चंदा पुरी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विरुद्ध पिछड़े वर्गों का राष्ट्रीय सम्मेलन 2021 का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंदा पुरी देश में जातिवार जनगणना और अति पिछड़े वर्ग का उनकी आबादी के अनुसार 52% आरक्षण लागू ना होना आज देश का ज्वलंत उदाहरण है। संविधान के अनुच्छेद 15 (4) व 16 (4) में संशोधन हेतु विधेयक संसद में पारित कराने एवं कानून बनाने की आवश्यक्ता है।स्वागत अध्यक्ष संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी एल गंगवार ने देश के कोने-कोने से आए हुए अतिथियों, बुद्धजीवियों का स्वागत करते हुए कहा कि सच्चाई बहादुरी, त्याग व कर्मठता की मिसाल त्यागमूर्ति चंदापुरी जी के आजीवन संघर्षों की प्रशंसा राष्ट्रपति महात्मा गांधी परियार डॉ.अंबेडकर डॉ. लोहिया जैसे उच्च कोटि के नेताओं ने भी की है।

महाराष्ट्र ओबीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ढोबले ने बताया महाराष्ट्र सरकार ने जातिवार जनगणना करने का आदेश दे दिया है।
कानपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ चंद्रभान सिंह गंगवार ने जातीय जनगणना करते हुए मंडल कमीशन की आयोग को शत-प्रतिशत लागू करने की बात कही।
नेशनल जनमत के संपादक नीरज भाई पटेल ने कहा कि पाखंड अंधविश्वास वंचितों की हकमारी के इस दौर में त्यागमूर्ति चंदा पुरी के विचार और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाते हैं वंचित वर्ग के लोगों खासतौर से पिछड़ों को आरक्षण हिस्सेदारी भागीदारी व प्रतिनिधित्व जैसे शब्दों से वाकिफ कराने वाले त्यागमूर्ति चंदापुरी के विचारों को साजिश के तहत इतिहास में दफन करने की कितनी भी साजिश कर ली जाए तब भी मरने वाले नहीं हैं बल्कि उसे जितना दबाने की कोशिश होगी वह उतनी ही मजबूती के साथ दोबारा से उठ खड़े होंगे।

मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष नंदन प्रसाद गंगवार ने सामाजिक सरोकार के पक्ष में सभी जातियों के एक मंच पर आने की बात करते हुए कहा है कि हम सभी को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।
ऑल इंडिया बैकवर्ड इंप्लाइज फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र प्रताप यादव ने त्यागमूर्ति चंद्रपुरी को एक पुरुष बताते हुए कहा कि इन के सपनों के भारत के निर्माण हेतु मंडल आयोग की सभी सिफारिशों को लागू कराने के लिए संघर्ष की आवश्यकता है। सम्मेलन को संघ के प्रदेश अध्यक्ष दामोदरदास, कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर गंगवारआदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में एससी एसटी ओबीसी संघ के जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ राजेंद्र प्रसाद गंगवार, राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत शिक्षक लाल बहादुर गंगवार, डॉ हर्षवर्धन सिंह, रजनीश गंगवार, राष्ट्रीय सचिव हरीश गंगवार, मंडल अध्यक्ष आरसी लाल कुर्मी महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम गंगवार सहित संपूर्ण देश से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संचालन राहुल यदुवंशी ने किया। राष्ट्रीय एकल नाट्य छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित प्रस्तुति श्रीमती अनामिका सिंह जी द्वारा की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *