Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 21 at 8.10.44 PM

महिला मोर्चा ने कैम्प लगा सदस्यता अभियान के साथ लोगों के ई श्रम कार्ड बनवाये

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली – कृष्णा नगर रोड नम्बर 7 पर मदन मोहन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय पर महिला मोर्चा की तरफ से ई श्रम कार्ड का कैंप लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक डॉ अरुण कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने सभी को ई श्रम कार्ड के क्या क्या बेनिफिट है इसकी जानकारी दी। भाजपा की सदस्यता दिलाने को महानगर महिला मोर्चा की मंत्री सुधा सक्सेना ने उनके मोबाइल से मिस कॉल लगवा कर सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन लोगों के वोटर आईडी कार्ड नहीं बने हैं और जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके है

वह अपना फार्म भर कर अपने बोट आईडी कार्ड भी बनवाए। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती नीलम जेठा के नेतृत्व में किया गया महानगर महामंत्री मंगलेश सक्सेना मीडिया प्रभारी शेफाली सचदेव सुधा सक्सेना नंदा अग्रवाल अंशु सक्सेना जफीर अहमद ने सहयोग किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *