Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 21 at 8.13.00 PM

दीपों के पर्व देव दीपावली पर जले दीयों की रोशनी से चमका गंगा घाट

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली। रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं के साथ कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 401 दीप प्रज्वलित कर रामगंगा घाट पर देव दीपावली मनाई गई व गंगा जी की महाआरती की गयी। साथ ही श्री गँगा,गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ -देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान का संकल्प भी लिया गया।

पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत कल दूसरे दिन संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय संरक्षक सी.एल. शर्मा के संरक्षण में माँ गँगा के प्राचीनतम घाट पर देव दीपावली के अवसर पर श्री गँगा,गौ, बेटी,पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के संकल्प के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बरेली श्री मानवेन्द्र सिंह, दैनिक जागरण प्रेस परिवार के संपादक अवदेश माहेश्वरी, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सी एल शर्मा, अनिल कुमार ऐड. द्वारा माँ गँगा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर संस्था परिवार के सदस्यों ने गणमान्य अथितियों का माल्यापर्ण कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रख्यात गणमान्य अतिथियों ने संस्था परिवार की इस ऐतिहासिक पहल की सराहना करते हुए संस्था परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि पिछले 31 वर्षो से माँ गँगा की असीम अनुकम्पा से संगठन परिवार माँ गँगा के घाट पर निरंतर सेवार्थ आता रहा है आज देव दीपावली का दिन इतिहास में दर्ज हुआ जब राम गँगा के पावन भूमि पर यह महाआयोजन का शुभारंभ हुआ।संस्था परिवार इस प्रयास को निरंतर आगे भी करने की कोशिश करेगा।इससे पूर्व प्रथम सत्र में एक दिन पूर्व संस्था परिवार के सदस्यों ने रामगंगा चौबारी मेला घाट पर एवम् प्रशासनिक मेला प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ शिविर संचालकों, व्यापारियों को माँ गंगा की रक्षा क्यों और कैसे विषय पर जागरुक करते हुए पम्पलेट वितरित किये साथ ही मेला प्रांगण में संस्था परिवार की ओर से बैनर लगाकर उपस्थित जनमानस को जागरुक किया।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, राष्ट्रीय संरक्षक सी.एल.शर्मा, आचार्य हेमन्त शांडिल्य, राकेश चौहान, संतोष उपाध्याय, डॉ. सरताज हुसैन, विशाल मनीष मेहरोत्रा, विशाल श्रीवास्तव, उपमेंद्र सक्सेना ऐड., संजीव सक्सेना, अनिल सैनी, प्रदीप कुमार रस्तोगी, राजकुमार रस्तोगी, सुबोध अग्रवाल, चरनजीत सिंह कालरा, रचना सक्सेना, मनोज सक्सेना, भावना गौतम, धीरज कुमार, राजेंद्र अरोरा, उदित सक्सेना, सचिन भारतीय, रवि सक्सेना, चेतना सक्सेना, साहिल सक्सेना, हरजीत कौर, प्रेम शंकर, सौरभ सक्सेना, अभिषेक शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा। आयोजन में महिला कल्याण समिति, श्री गँगा महारानी शोभायात्रा, श्री महाआरती सेवा समिति, नव ज्योति नाटय संस्था का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन रवि सक्सेना ने किया अंत में रजनीश सक्सेना ने सबका आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *