चंदन गोयल
नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गाँव निवासी दीपू ठाकुर की पत्नि रबर देवी सुबह के नौ बजे लकड़ी चूल्हा जलाने पहुँची, तभी खाना बनाने के क्रम में अचानक चिंगारी उड़कर शरीर के कपड़े में लगी व देखते ही देखते पूरे शरीर में आग लग गयी, जब रबर देवी की चीखने चिल्लाने की आवाज घरवालों ने सुनी तो रसोई घर की ओर दौड़े, तो पाया कि रबर देवी के पूरे शरीर में आग लगी है, किसी तरह बुझा कर आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार कर बेतिया रेफर कर दिया गया, वहीँ अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई तथा लगभग महिला का शरीर 90 प्रतिशत तक जल चुका है.
Tags नरकटियागंज
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …