Breaking News

ब्रेकिंग पटना: जिस कुख्यात की आज दिनदहाड़े हत्या हुई, कई संगीन मामले का आरोपी

जिस कुख्यात की आज दिनदहाड़े हत्या हुई, कई संगीन मामले का आरोपी

पटना में हुआ कुख्यात अपराधी की हत्या, मृतक निकला पूर्व सांसद शाहबुद्दीन का शूटर
मृतक तबरेज उर्फ फिरोज पर कई हत्या लूट के मामले है दर्ज
तबरेज आलम नामक अपराधी की हुई हत्या जहाबाद का था रहने वाला था तबरेज
काफी दिनों से पहचान बदलकर रह रहा था पटना में ।।
वही आपको बताते चले कि जिस सख्स की हत्या आज दिनदहाड़े की हुई,,वो संगीन मामले का आरोपी भी रह चुका है,,,वही एसएसपी मनु महाराज ने बताये है कि हत्या में शामिल अपराधियो की पहचान कर ली गई है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा
राजधानी में अपराधियों का तांडव कोतवाली थाना के कुछ छन ही दूरी के पास युवक को मारी गोली
कानून से बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस राजधानी पटना में सर चढ़कर बोल रहा है। पटना से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर के मुताबिक कोतवाली थाना के पास अपराधियों ने एक युवक को चार गोलियां मारी है। घटना कोतवाली थाना के ठीक सटे इंडियन गैस एजेंसी के सामने हुई है।
दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पटना के व्यस्ततम इलाके में अफरा-तफरी फैल गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पटना के कोतवाली थाना के ठीक पास ऐसी वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देना बता रहा है कि पटना पुलिस की तरफ से कानून व्यवस्था मुस्तैद रखने का दावा खोखला साबित हो रहा है

रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *