Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 04 at 4.41.31 PM

मंच पूजा के साथ नारद मोह व राम जन्म लीला का मंचन किया गया

 

मीरजापुर। अहरौरा नगर क्षेत्र के चौक बाजार स्थित शंकरजी मंदिर पर गुरुवार को मंच पूजन के साथ शुरू हुई बाल रामलीला में नारद मोह, राम जन्म लीला का मंचन किया गया। अयोध्या में भगवान राम के चारों भाइयों के साथ अवतरण लेते ही पूरा प्रांगण जय श्रीराम के जयघोष से गूंजने लगा। WhatsApp Image 2024 10 04 at 4.41.31 PM व्यास शिरीष चंद्र ने भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी.. स्तुति का गायन शुरू किया तो लीला प्रेमियों का समूह भक्तिरस में डूब गया।

आशीष पाण्डेय ने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच मंच पूजा संपन्न कराया। इसके बाद नारद मोह के लीला का मंचन शुरू हुआ। महर्षि नारद के घमंड को तोड़ने के लिए भगवान विष्णु की ओर से माया की रचना की गई। मोहिनी के मोह में नारदजी के डूबने की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद नारदजी की ओर से भगवान विष्णु से सुंदर रूप मांगने पर भगवान की ओर से उन्हें वानर रूप देने और इसका अहसास होने पर नारदजी की ओर से भगवान विष्णु को श्राप दिया जाना कि संकट में वानर ही उनका सहयोग करेंगे।

WhatsApp Image 2024 10 04 at 4.41.32 PM इसके बाद भगवान राम के जन्म लेते ही सोहर और बधाई गीत में लीला प्रेमी झूम उठे। उसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी द्वारा मंच से नया स्टील का सोफा देने का घोषणा किया। इस दौरान बाल रामलीला अध्यक्ष आनंद कुमार, अनिल केशरी, बृजेश, कामेश्वर, पुण्य कुमार, रोशन, धीरज, धीरज, विकास, अश्वनी, कान्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *