Breaking News

इदुलफितर पर मुस्लिम भाइयों ने इबादत कर अमन चैन खुशहाली की प्रार्थना की

 

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

बीगोद – कस्बे व आसपास क्षैत्रों मे मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों ने रमजान माह रोजे रखकर खुदा की इबादत की और शुक्रवार को मुस्लिम भाइयों ने ईद के अवसर पर अपने घरों में ईद मना कर फोन के माध्यम से एक दूसरे को बधाई देकर मुल्क कोरोना महामारी निजात दिलाने व अमन चैन के लिए के दुआ मांगी। ईद के अवसर पर मौलाना अब्दुल वहाब ने बताया है कि कोरोना महामारी के कारण कर्फ्यू व लोकडाउन के चलते मुस्लिम समुदाय द्वारा अनुशासन का परिचय देते हुए

सबने अपने अपने घरो मे रहकर ईद की ईबादत कर मुल्क के लिए दुआ मांगी ।शहर काजी वहीद मोलाना ,अहले सुनतजमात के वहाब मोलाना ,अहले हदीश जमात के सोयब मोलाना ने सभी समाजजनो से ईद के मौके गरीब व जरूरतमंदों का ख्याल रखकर इमदाद व सहयोग करने की प्रेरणा दी। लॉकडाउन कर्फ्यू व ईद के मौके पर डिप्टी ज्ञानेंद्र सिंह मांडलगढ़, थानाधिकारी जसवंत सिंह , राजस्थान आर्म कोर जवान मुस्तैद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *