Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 03 at 10.08.51 PM

सांसद लल्लू सिंह ने रुदौली में की ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

मवई अयोध्या/ सांसद लल्लू सिंह ने आज रुदौली के हिंदू इंटर कॉलेज में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा संगठन के सैकड़ों लोगों के साथ बैठक कर अंबेडकरनगर अयोध्या से भाजपा के घोषित एमएलसी प्रत्याशी पूर्व सांसद हरिओम पांडेय के लिए बैठक कर बढ़चढ़ कर वोट देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने की। सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया गांव गरीब महिलाओं दलित शोषित पीड़ित व दबे कुचले लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी एक वरदान के रूप में साबित हुई है भाजपा सबका साथ सबका विकास को लेकर चलने वाली पार्टी है।

आज हर एक जरूरतमंदों को निशुल्क राशन तथा किसान भाईयों को किसान सम्मान निधि के रूप में प्रति वर्ष 6000 रूपए की राशि प्रदान करती है। जिससे आम जनमानस की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो रही हैं। श्री सिंह ने एमएलसी प्रत्याशी हरिओम पांडेय के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए बताया श्री पांडेय जी अच्छे इंसान हैं सबकी सुनने वाले इंसान हैं हमारे साथ पूर्व में लोकसभा में साथी भी रहे हैं इसलिए आप सभी के सम्मान के लिए क्षेत्र के विकास के लिए हम सब सदैव खड़े हैं आप सभी मजबूती से साथ दें।

पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने कहा ब्लॉक हमारा जनपद का सबसे बड़ा ब्लॉक है हम सभी संगठन के साथ मिलकर अच्छे मतों से विजई बनाकर भेजने का कार्य करेंगे। इसके लिए पहले से ही अनवरत बैठकें हमारे सम्मानित सहयोगियों द्वारा चल रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोरीलाल भारती, जिला मंत्री शिव गोविंद पांडेय, पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन भाजपा नेता मुन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा, प्रधान संघ के अध्यक्ष बलभद्र यादव, विजय शंकर शुक्ला, अमरनाथ लोधी, बब्लू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी/कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *