Breaking News
IBN-LOGO.png

जिलास्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता प्रारम्भ

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नगर निगम खेल परिसर एनआईटी मे जिलाकिकबॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय 21वीं जिला स्तरीयकिकबॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से प्रारम्भ हुं।जिला किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमारअग्रवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के विभिन्न स्कूलएवं कॉलेज के लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता में प्रथमस्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।आज सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पंकज कुमार सेतिया, उप मंडल अधिकारी बड़खल, समारोह की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कवि श्री दिनेश रघुवंशी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती फरीदाबाद के जिलाअध्यक्ष श्री आनंद मेहता एवं रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति के प्रधान श्री लव विज एवम कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, संतोष हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ संदीप मल्होत्रा,वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग महासंघ के मेडिकल समिति के चेयरमैन डा शतायु अग्रवाल एवं हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ से शरद भसीन उपस्थित थे।

IBN LOGO

उद्घाटन अवसर पर विगत दिनों सिलीगुड़ी में संपन्न राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के विजेता खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया। खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन भी किया। मुख्यातिथि पंकज कुमार सेतिया ने कहा की किकबॉक्सिंग एक बेहतरीन खेल है इससे शरीर का सम्पूर्ण विकास होता है और साथ ही साथ यह आत्मरक्षा का एक बेहतरीन उपाय है। हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की पिछले वर्ष टोक्यो ओलिंपिक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के सेशन में किकबॉक्सिंग खेल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था ‘वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ किकबॉक्सिंग ओर्गनइजेशंस’ को पूर्ण मान्यता दे दे गई है और पिछले वर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार ने किकबॉक्सिंग खेल को मान्यता दे दी है।

कल समापन समारोह के अवसर पर माननीय विधायक बड़खल सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि होंगी, समारोह की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के द्विप्रान्त संगठन मंत्री उमेश कुमार करेंगे,इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ सतीश आहूजा प्राचार्य डीऐवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद,शतायु मल्टीस्पेशलिटी क्लिनीक के चैयरमेन डॉ ललित अग्रवाल, रोटरी क्लब फरीदाबादसंस्कृति से श्री लव विज एवं भारत विकास परिषद् फरीदाबाद शाखा के अध्यक्ष प्रदीप पड़िया होंग। इस अवसर किकबॉक्सिंग प्रशिक्षकों एवं रेफ़री में सचिन कुमा श्री अजय सैनि, श्री राम भंडारी, लक्ष्मण कुमार, योगेंदर कुमार, अंजू शर्मा,रोहित कुमार, सीमा सैनी एवं सचिन गोला थे.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *