Breaking News

मोतिहारी: डुमरियाघाट में भारी संख्या मे आम जनो ने अस्थि कलश पर फूल चढ़ा कर किया नमन

Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
डुमरियाघाट (23 अगस्त 2018) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की कलश यात्रा क्षेत्र के हुसैनी , रामपुर खजूरिया, सेम्भुआपुर , धनगढ़हा चौक आदि जगहों से गुजरी जहां भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनो ने उनकी अस्थि कलश पर फूल चढ़ा कर सत सत नमन किया। नेतृत्व केंद्रीय कृषि एवं कल्याण किसान मंत्री राधामोहन सिंह कर रहे थे। लोग उनके कलश पर श्रद्धा की पुष्प अर्पित करने को पहले से ही बेताब थे। ज्यो ही कलश रथ क्षेत्र में पहुँची लोग अटल बिहारी अमर रहे, देश का धरोहर अटल बिहारी अमर रहे आदि के जयघोष करते रहे। मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामशरण प्रसाद यादव, बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कल्याणपुर बिधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, बिधायक श्यामबाबू यादव, नीरज तिवारी परफेक्ट, राजकुमार प्रसाद, राजेन्द्र गिरी, मुखिया अनिल सिंह, विजयकांत गिरी, पं. सुदामा तिवारी, चंदेश्वर सिंग, प्रदीप गिरि, मनोज गिरी, सुभाष साह, अरुण तिवारी समेत हजारो की संख्या में लोगो ने नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *