Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 20 at 3.05.01 PM

मोदनवाल समाज ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

 

इस प्रकार के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है- रवि प्रकाश अध्यक्ष

मीरजापुर। स्थानीय नगर अहरौरा के चौक बाजार दक्षिण मोहल्ला में स्थित मोदनवाल धर्मशाला में दिन रविवार को मोदनवाल समाज का रंगारंग होली मिलन समारोह हुआ जहां समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सर्वप्रथम समाज के अध्यक्ष रविप्रकाश मोदनवाल ने श्रीमोदनसेन जी का माल्यार्पण कर कार्यक्रम को शुभारंभ कराया।

WhatsApp Image 2023 03 20 at 3.05.01 PM

समारोह में लोगों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक—दूसरे को होली की बधाई दिया। अहरौरा क्षेत्र के दिव्यांशी, सौम्या जैसे दर्जनों मोदनवाल समाज के बच्चों और बच्चियों ने तमाम रंगारंग कार्यक्रम होली के भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
मोदनवाल समाज के अध्यक्ष रवि प्रकाश मोदनवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है। समारोह का संचालन पारस नाथ मोदनवाल ने किया।

इस अवसर पर अशोक कुमार, शिवकुमार, दूर्गाप्रसाद, मंटू, राजन, संतोष, मनोज मोदनवाल, रूपनारायण, दिनेश, दिपक, बृजलाल, राजेश, बद्रीप्रसाद, राधेश्याम, रामजी, उमेश चन्द्र, मुरलीमनोहर, छोटेलाल, बाबूलाल, मोहनलाल रेंजर सहित सैकड़ों मोदनवाल। समाज के लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *