Breaking News

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान “मिशन शक्ति”

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

दिनांक-22.03.2021 जनपद मीरजापुर- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान “मिशन शक्ति” का पुलिस लाइन में आयोजन
उ0प्र0 शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए पुरे प्रदेश में विशेष अभियान “मिशन शक्ति” चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन तथा महिला अपराध व बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरुकता पैदा करने हेतु विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है,इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना,

जन जागरुकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करना एवं दुराचारियों की पहचान उजागर करना है। इस अभियान के तहत आज दिनांक 22.03.2021 को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में विस्तृत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मां0 नगर विधायक व मंडलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, जिलाधिकारी मीरजापुर,पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर द्वारा बालिकाओ/महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन व अपने अधिकारो/ कानून के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बुके देकर मुख्य अतिथि व अधिकारीगण का स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि व अधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में पापुलर हास्टिल के नर्सिग की छात्राओं व कमला मेमोरियल विद्यालय धौरुपुर की छात्राओ द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से नारी की महत्ता को बताते हुए अधिकारो के प्रति जागरुक किया गया। मण्डलायुक्त,निर्मला राय (सदस्य परिवार परामर्श केन्द्र) द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओ के अधिकारों/ कानूनों का जानकारी दी गयी एवं जागरुक किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि मां0 नगर विधायक नें संबोधन कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर अधिकारों/ कानूनों के प्रति जागरुक किया गया।

 

मुख्य अतिथि द्वारा जागरुक रने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया, अंत में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया, कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से शासन/ प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे महिला संबंधी योजनाओ की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व समाज सेवी आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर, जिलाध्यक्ष बीजेपी सहित जनपद के विभिन्न विभागों महिला कल्याण विभाग,समाज कल्याण विभाग,बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों के अधिकारीगण और छात्राए मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *