मीरजापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मीरजापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने 19 जून 2025 को राजापुर मोड़ के पास से ₹1.5 करोड़ मूल्य का अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
📍 कार्यवाही का विवरण:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध पर नियंत्रण व मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए जनपद भर के थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उसी क्रम में लालगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर ट्रक (NL 01 Q 7128) को ग्राम राजापुर मोड़ के पास रोका।
🚛 ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद:
पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के पीछे प्लाईवुड से एक केबिन बनाकर गांजा छिपाया गया था। वहां से 04 कुंतल 24.700 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹1.5 करोड़ बताई जा रही है।
👮 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
-
चन्द्रमणि नायक, पुत्र बाल्मिकी नायक, निवासी कुडुताई, थाना तारासिंह, जनपद गंजम, उड़ीसा (उम्र 34 वर्ष)
-
जोगेन्द्र नायक, पुत्र सीमांचल नायक, निवासी कुड़ुताई घाटीपाली, थाना तारासिंह, जनपद गंजम, उड़ीसा (उम्र 31 वर्ष)
दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा उड़ीसा से लाकर प्रयागराज ले जा रहे थे।
🧾 पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0-237/2025
धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर
🚓 पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
-
थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह
-
उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र
-
उप निरीक्षक शिवकरन सिंह
-
निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी
-
उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस
🔒 ट्रक सीज व अग्रिम विधिक कार्यवाही:
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। दोनों तस्करों को न्यायालय भेज दिया गया।