Breaking News

मिर्जापुर – उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल ( IGRS ) सें प्राप्त शिकायतो के निस्तारण में जनपद मीरजापुर पुलिस को मिला प्रथम स्थान

Ibn24x7news रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर

*श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय के निर्देशन में लगातार पाँचवीं बार जनपद पुलिस को मिला प्रथम स्थान*
*वाराणसी जोन व मीरजापुर परिक्षेत्र को भी मिला प्रदेश में प्रथम स्थान*
उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल ( IGRS) सें प्राप्त शिकायतों को जनपद मीरजापुर पुलिस द्वारा श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में कार्य करते हुये समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने में जनपद मीरजापुर को पूरे प्रदेश में लगातार पाँचवी बार प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल ( IGRS ) सें प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के हेतु जारी की गयी रैकिंग में त्वरित निस्तारण के लिए वाराणसी जोन को उ0प्र0 के कुल 08 जोनों में प्रथम स्थान व व विन्ध्याचल परिक्षेत्र को कुल 18 परिक्षेत्रों मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व वर्ष-2018 में लगातार 04 बार जनपद मीरजापुर को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ था। जनपद मीरजापुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का जब मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मूल्यांकन किया गया तो उ0प्र0 के सभी 75 जनपदो में जनपद मीरजापुर की कार्यवाही 100 % रही और रैंक प्रथम रहा। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा स्वयं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को त्वरित व समयबद्ध निस्तारण हेतु जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाता है और जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के कार्यो की खुद मानीटरिंग की जाती है। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा संबंधित थानों पर आनलाइन प्रेषित की जाती है। थाना प्रभारी द्वारा प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाइन दिये गये समय के अनुसार संबंधित को प्रेषित की जाती है और वादी पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल द्वारा लिया जाता है। जिससे शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गयी जांच/कार्यवाही गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध होती है। माह जुलाई-2018 में प्राप्त कुल सन्दर्भों 424 में सभी 424 सन्दर्भों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया गया। जिनमें मा0 मुख्यमंत्री सन्दर्भ-24,आनलाईन सन्दर्भ-85, जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक सन्दर्भ-259, पी0जी0सन्दर्भ-09, सम्पूर्ण समाधान सन्दर्भ-47 प्राप्त हुए थे। आनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल ( IGRS ) पुलिस कार्यालय आईजीआरएस सेल द्वारा लगन व परिश्रम से कार्यों का सम्पादन करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा रिवार्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन करने की घोषणा की गयी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *