Breaking News

बगहा :- सात वर्षीय विकलांग बच्चा पानी से भरे हुए गड्ढे में डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी

Ibn24x7news बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा :-बगहा दो प्रखंड के गड़क कलोनी वार्ड नं 6 के निवासी दिलीप साह का सात वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार जो कि विकलांग था। और घर के बगल में बरसात के पानी से भरे हुए गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई । परिजनों के काफी मकसद के बाद मृतक आर्यन कुमार को गड्ढे से निकाला गया । मृत बच्चे की मां अपने पुत्र को देख रो रो कर बुरा हाल हो कर चुकी है। मृत आर्यन कुमार के पिता दिलीप साह ने बताया कि घर के तीन बच्चे में आर्यन मेरा बड़ा बेटा था। वह बाहर खेल रहा था।क्या बता कब गड्ढे में डूब गया। हम सभी को लगा कही चला गया उसके खोज बीन बाहर चले गए थे।उसे काफी खोज करने के बाद घर के पास वाले गड्ढे में मेरा बेटा आर्यन कुमार मिला।जो कि मर चुका था।सूचना प्राप्त होते ही पठखौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुँचे। पूछताछ करने के बाद मृत बच्चे को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।आगे की करवाई की जा रही है। वही बगहा प्रखण्ड दो के सीओ राकेश कुमार ने इस मामले में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर मृत बच्चे के परिजनों को मुआवजा की राशि दिलायी जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *