IBN NEWS | मीरजापुर
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व व कर करेत्तर वसूली की मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की बारीकी से जांच की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वसूली लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग खराब होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
📊 समीक्षा की प्रमुख बातें:
-
वाणिज्य कर और वन विभाग की वसूली सबसे कमज़ोर, जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी
-
पीएम डैशबोर्ड के तहत सभी विभागों को माहवार लक्ष्य के अनुसार वसूली बढ़ाने के निर्देश
-
विद्युत देय, आबकारी, खनन, परिवहन, नगर निकाय, स्टाम्प ड्यूटी, बाट-माप विभाग की भी समीक्षा की गई
-
आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा करते हुए संतोषजनक निस्तारण के निर्देश
📜 स्वामित्व योजना और खतौनी मामलों की समीक्षा
जिलाधिकारी ने:
-
खतौनी का अंश निर्धारण, दाखिला प्रक्रिया, एंटी भू-माफिया अभियान
-
तीन से पांच साल से लंबित न्यायालयीय मामलों के निस्तारण
-
आरसी के सापेक्ष वसूली को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए
💼 GST रजिस्ट्रेशन पर विशेष निर्देश
वाणिज्य कर विभाग को सख्त निर्देश दिए गए कि:
“जनपद के सभी दुकानदारों का GST के तहत पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।”
🎯 अन्य योजनाओं पर भी चर्चा:
-
कृषक दुर्घटना बीमा योजना
-
खाद्य संग्रहीत नमूनों की जांच
-
गेहूं क्रय केंद्रों की समीक्षा
-
स्कूलों में टैबलेट वितरण
-
MoU निगरानी व्यवस्था
🚭 तंबाकू निषेध पर सख्त निर्देश:
-
सभी सरकारी कार्यालयों, तहसीलों व ब्लॉकों में गुटखा, पान खाने पर जुर्माना
-
स्कूल-कॉलेजों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए
🧑💼 बैठक में उपस्थित अधिकारी:
-
अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अजय कुमार सिंह
-
अपर जिलाधिकारी भू/राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह
-
अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह
-
नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय
-
उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र
-
एसडीएम मड़िहान
-
एसडीएम लालगंज सजीव यादव
-
एसडीएम चुनार राजेश वर्मा
-
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा
-
अन्य संबंधित अधिकारीगण