Breaking News

मिर्जापुर: सराहनीय कार्य जनपद मिर्जापुर

सराहनीय कार्य जनपद मिर्जापुर दिनांक-27/07/2018 : श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय के निर्देशन में दि0-26/07/2018 को जनपद मीरजापुर में अवैध शराब, गाँजा, हिरोईन, पशु तस्करी,चोरी आदि में संलिप्त अपराधियो एवं जुआरियों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करायी गयी। उक्त चलाये गये अभियान के दौरान जनपद में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 06 नफर जुआरी गिरफ्तार, उनके कब्जे से 1040.00 रू0 व 52 ताश के पत्ते बरामद
1- थाना को0 कटरा में सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 06 जुआरी गिरफ्तार
थाना को0 कटरा में दिनांक-26-07-2018 को समय 21.00 बजे निरीक्षक श्री संजीव कुमार यादव को0 कटरा मय हमराह गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि चेकिंग के दौरान मुकेरी बाजार के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे अभियुक्त 1- जितु साहू पुत्र दीनानाथ साहू 2- सत्यम साहू पुत्र लालचन्द साहू 3- रुपेश मोदनवाल पुत्र कन्हैयालाल 4- छोटू गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता 5- प्रिंस गुप्ता पुत्र रामाश्रय गुप्ता निवासीगण पंसारी का बाड़ा मुकेरी बाजार थाना को0 कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से मालफड़ से 920.00 रूपये व जामातलाशी से कुल 120.00 रूपये व ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में को0कटरा में मु0अ0सं0-255/18 अन्तर्गत धारा 13 जुआ एक्ट पंजीकृत किया गया।
2- अवैध शस्त्र प्रदर्शन कर रहे 04 लोगो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत
थाना लालगंज में दिनांक-26-07-2018 को समय 17.00 बजे उ0नि0 बेचू सिंह यादव थाना लालगंज को सिरसी डैम के पास कुछ लोगो द्वारा शस्त्रो का अवैध प्रदर्शन कर क्षेत्र के लोगो मे दहशत पैदा करने के सम्बन्ध मे सूचना प्राप्त हुयी। सूचना के आधार पर पी0आर0बी0 को रवाना करते हुए लालगंज पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कराते हुये 04 अभियुक्त 1-बीवल बृजबिहारी सिंह पुत्र कुँवर विनय सिंह नि0 परमापुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर 2-कैलाश पुत्र श्रीराम नि0 परमापुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, 3-रामधनी पुत्र सालिगराम नि0 परमापुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, 4-सुखीराम बिन्द पुत्र शिवदास बिन्द नि0 बहुती थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को सिरसीडैंम के पास अवैध रूप से शस्त्र प्रदर्शन कर लोगो मे दहशत फैलाने पर गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक लाईसेन्सी बन्दुक 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 03 तलवार अवैध बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना लालगंज मे मु0अ0सं0 209 /18 धारा 4/25 व 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिऱफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *