Breaking News

मिर्जापुर – राम व लक्ष्मण को भी चुरा लिया अहिरावण

पड़री
पड़री थाना क्षेत्र के पैड़ापुर चौकी अंतर्गत धर्मदेवा गांव में रामलीला के नौवें दिन मेघनाथ लक्ष्मण संवाद के बाद लक्ष्मण के हाथों में मेघनाथ का वध किया गया | जिसके पूर्व राम व लक्ष्मण जी को स्थानी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया | रामलीला का आरंभ कुंभकरण के कटे शीस को देखकर रावण व्याकुल हो गया | इसके बाद मेघनाथ ने रावण के समक्षक प्रणकर के युद्ध स्थल को गया कि यदि मैं तपसी को नहीं मार डालूंगा तो वापस लंकापुरी में अपना मुंह नहीं दिखाऊंगा जिसके बाद काफी ही रोचक संवाद मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच चला और लक्ष्मण के हाथों मेघनाथ मारे गए| जिसके बाद राम लक्ष्मण को अहिरावण ने चुरा कर पाताल पुरी ले गया | जहां अहिरावण का हनुमान जी ने बध करके राम लक्ष्मण को राम दरबार में ले आए | उसके बाद प्रभु श्री रामचंद्र जी के हाथों रावण का वध किया गया | जो कि मंच के माध्यम से दिखाया गया | इस दिन का खेल बहुत ही मार्मिक था | जहां मुख्य रूप से रामलीला समिति के अध्यक्ष श्यामाकांत द्विवेदी व निर्देशक ओमप्रकाश दूबे उपस्थित रहे |

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – प्रथम मतदान को लेकर कॉफ़ी उत्साहित हैं प्रथम मतदाता

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS अयोध्या 29 अप्रैल – आगामी लोकसभा चुनाव में रूदौली क्षेत्र …