Breaking News

मिर्जापुर – थाना जिगना पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ 02 अभीयुक्त गिरफ्तार

Ibn24x7news रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल मार्गदर्शन में अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के दौरान थाना जिगना पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित माल सहित 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक-21-08-2018 को थाना जिगना पर श्री रोहित पाण्डेय द्वारा उनकी दुकान का ताला तोड़कर दिनांक-20-08-2018 की रात्रि में दुकान में रखे लैपटाप, 02 कैमरा, हैडफोन, चिप, फिंगर प्रिन्ट डिवाईस तथा बक्से में से 1500.00 रूपये नगद चोरी हो जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी। जिस पर थाना जिगना में मु0अ0सं0-128/18 अन्तर्गत धारा 380,457 भा0द0वि0 पंजीकृत करते हुये चोरी की घटना में संलिप्त अपराधी व चोरी गये सामान की बरामदगी हेतु टीम बनाकर कार्यवाही करायी गयी, जिसमें मुखबिर व सर्विलान्स का भी सहयोग लिया गया। दिनांक-22-08-2018 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दो अपराधी चोरी के लैपटाप तथा अन्य सामान के साथ बाबा ढाबा मोहनपुर पर कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास करके थाना जिगना पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाशी हेतु सघन अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप समय करीब 08.30 बजे पर बाबा ढाबा मोहनपुर में 02 संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर उनकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से लैपटाप, सहवर्ती उपकरण, टार्च, प्रिन्टर सहित चोरी के अन्य सामान बरामद हुये। बरामद हुये सामान के बारे में पूछे जाने पर अभियुक्तों ने बताया कि ये सारा सामान चोरी का है तथा हम इन सामानों को बेचने हेतु ले जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों द्वारा अपना नाम रमेश पाण्डेय पुत्र छविनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम परमानपुर थाना जिगना मीरजापुर दुसरे अभियुक्त ने अपना नाम गौरीशंकर पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय पुत्र गोविन्द पाण्डेय निवासी ग्राम नगवासी थाना जिगना मीरजापुर बताया गया।
*गिरफ्तार अपराधी का नाम पताः-*
1-रमेश पाण्डेय पुत्र छविनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम परमानपुर थाना जिगना मीरजापुर।
2-गौरीशंकर पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय पुत्र गोविन्द पाण्डेय निवासी ग्राम नगवासी थाना जिगना मीरजापुर।
*गिरफ्तारी का स्थान व समयः-*
बाबा ढाबा ग्राम मोहनपुर थाना जिगना मीरजापुर दिनांक 22.08.2018 समय प्रातः 08.30 बजे
*विवरण बरामदगीः-*
1- लैपटाप 01 अदद लिनेवो चोरी का
2- कैमरा-01,
3- एलईडी टीवी – 01
4- एक अदद फोटो प्रिन्टर मशीन
5- बोरी मे एक लकड़ी का बक्सा
6- दो अदद टार्च माडल-4512, एक अदद चार्जिंग टार्च मय 16 अदद सेल एवरेडी।
7- 36 अदद साबुन
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 श्री रविन्द्र प्रताप सिंह थाना जिगना जनपद मीरजापुर।
2- आरक्षी यशवन्त यादव थाना जिगना जनपद मीरजापुर।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *