Breaking News
eb3c556f bcc6 49cd 981d d07d35db6119

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने चकाई में छः उच्चस्तरीय पुल का किया शिलान्यास

 

रिपोर्ट टेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार

JAMUI : बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह चकाई के स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने बुधवार को चकाई विधानसभा क्षेत्र के चकाई प्रखंड अंतर्गत गजही और नौआडीह पंचायत में 6 उच्चस्तरीय पुल के कार्यारम्भ किया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय करही के मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने वादा किया है कि एक साल तक वह कुछ नहीं बोलेंगे। जनता से जितना भी वादा किया है उसे पूरा करके दिखाएंगे।

साथ ही तेज बारिश के बीच उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप के वादे पूरे हो रहे हैं तो लोगों ने जोरदार आवाज में उनके बातों का समर्थन किया। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि जमुई और चकाई में विकास की जो लकीर खींची गई है। वह उनके परिवार के द्वारा खींचा गया है। इसकी एक बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी है।

विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति कीजिए, विकास पर बात कीजिए। जनता ने जिन लोगों को भी चुना है उन लोगों को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी होती है और जनता को जो बुनियादी समस्याएं चाहिए। वे उसे समय पूरा करके दिखाएंगे।

इस अवसर पर चकाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर,अंचलाधिकारी राजेश शरण,गोविंद चौधरी,राजीवरंजन पांडेय,रंजीत राय,दिनेश यादव,मिथलेश राय,राम कुमार सिंह,मंटू सिंह, प्रदीप यादव,शम्भूनाथ पांडेय,राम प्रसाद सिंह,सूरज मुर्मू,जॉर्ज मुर्मू,लम्बू यादव,रामकुमार,राजेन्द्र यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *