Breaking News

जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पहुंचे महाराजगंज, जनता ने किया पुरजोर स्वागत

रिपोर्ट ibn टीम महराजगंज

भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन -जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई आज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में महराजगंज जनपद में पहुंची। बताते चलें कि जनपद में यात्रा के पहुंचने के बाद फरेन्दा,कोल्हुई,एकसड़वा के  कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों  ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पूरे जनपद में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और जनसभाओ के माध्यम से आम जनमानस को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम जनता के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की गई।विदित रहे कि जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार जनपद में पहुंचे थे जिससे कार्यकर्ताओं में अच्छा-खासा उत्साह था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तभी उन्होंने सभी लोगों से कहा था कि वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक के रूप में देश का कार्य करेंगे और उन्हीं के सेवक के रूप में अब उनको भी मंत्रिमंडल में स्थान मिला हौ। जहां एकसड़वा में जिला पंचायत सदस्य दीपक पाण्डेय ऊर्फ दीपू पांडेय तथा बबलू पाण्डेय के नेतृत्व में भारी संख्या में अल्पसंख्यक भी स्वागत करने के लिए उपस्थित रहे वही जिला पंचायत सदस्य दीपक पाण्डेय ने  मुख्य समस्याओ को लेकर  केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को  ज्ञापन सौपा साथ ही साथ सभी समस्या का निदान करने की बात कही ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *