अयोध्या। ईद का त्यौहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे शांति और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।
इसी उद्देश्य से सीओ रुदौली आशीष निगम ने पटरंगा थाना परिसर में पीस कमेटी बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कहा, “त्यौहार हमें नई चेतना और समाज में एकता का संदेश देते हैं।”
➡️ ईद की नमाज खुले में नहीं, सिर्फ मस्जिदों या ईदगाहों में होगी!
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि ईद की नमाज सिर्फ मस्जिदों या ईदगाहों में अदा की जाएगी, खुले स्थानों पर अनुमति नहीं होगी। पुलिस प्रशासन इस नियम का सख्ती से पालन कराएगा।
पुलिस की कड़ी नजर, अफवाहों से बचें!
सीओ आशीष निगम ने कहा, “ईद के मौके पर अफवाहों से सावधान रहें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।” पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
सफाई, बिजली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शहर में सफाई और बिजली आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों ने ग्राम प्रधानों से भी सहयोग की अपील की है।
मवई और बाबा बाजार थाने में भी बैठक
मवई थाना में थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी और बाबा बाजार थाना में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने भी पीस कमेटी बैठक आयोजित की। अधिकारियों ने क्षेत्र के सम्मानित लोगों से अपील की कि ईद को सौहार्दपूर्वक मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में शामिल प्रमुख लोग
बैठक में ग्राम प्रधान अब्बास अली, मो. अहीद खां, इशरत अली खां, एहसाम अली गांधी, बरौली प्रधान दानबहादुर, अवधेश कुमार यादव, पूर्व प्रधान मैनुद्दीन, सैयद तसखीर अहमद, गयास खां, वसीम अहमद, रिजवान अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मुदस्सिर हुसैन, IBN NEWS