Breaking News

मैराथन की तैयारी के सम्बन्ध में हुई बैठक, दी गयी जिम्मेदारी

बलियाः 28 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक आयोजित होने वाले बलिया महोत्सव की तैयारी के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में बैठक हुई।IMG 20241026 WA0020

इसमें मुख्य राजस्व अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि मैराथन प्रतियोगिता को देखते हुए निर्धारित रूट पर सड़क को देख लें। कहीं जर्जर हो तो उसे ठीक करा दें। रूट की निशानदेही, चूना-पेंट आदि कार्य कराने के भी निर्देश दिये।IMG 20241026 WA0021

सीएमओ को एम्बुलेंस की उपलब्धता के अलावा रूट पर पड़ने वाले सभी सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिया गया। एएसपी ने बताया कि रास्ते में थानावार पुलिस की ओर से भी व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी।

मैराथन प्रतियोगिता के लिए कंट्रोल रूप स्थापित करने के अलावा सदर तहसील क्षेत्र के रामगढ़ तक लेखपालों की भी ड्यूटी लगाने को कहा गया। वाहन से सम्बन्धित व्यवस्था के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया।

बैठक में डीडीओ आनन्द प्रकाश, ईओ सुभाष कुमार व अन्य अधिकारी तथा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, आदि मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *