Breaking News
Screenshot 20241026 203456

गाजीपुर – बिजली विभाग की रेड :आयी चोरो की शामत 18 कर रहे थे खेल सभी नामजद मामला दर्ज

Screenshot 20241026 203456

 

टीम आईबीएन न्यूज़

 

राकेश की रिपोर्ट

 

गाजीपुर। शहर में बिजली चोरी की रोक थाम व बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मॉर्निंग रेड किया। मॉर्निंग रेड के दौरान मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते 12 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

साथ ही 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बिल बकाया को लेकर उनका पोल से कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। इस बात की जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर आशीष शर्मा ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिजली चोरी और बिजली बिल बकाया की वसूली को लेकर शहर में लगातार छपेमारी की जा रही है। आज छापेमारी में 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। वही बिजली बिल बकाया को लेकर 17 लोगों का कनेक्शन काटा गया है।

 

जबकि 3 घर मे सबकुछ सही पाया गया। जिन्हें छोड़ दिया गया। ये मॉर्निंग रेड शहर के मोहल्ला प्रकाश टॉकीज, सट्टी मस्जिद, निगाही बेग, रायगंज, स्टीमर घाट, संघत कला, वैद्य टोली में किया गया। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मची रही। इस दौरान उन्होंने बताया कि मॉर्निंग रेड में कुल 32 घरों को चेक किया गया।

 

*बिजली चोरी में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

 

इसी क्रम मे बिजली विभाग ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर मुहम्मदाबाद कस्बे के मंगलबाजार और अकटहीया मोहल्ले में बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से कनेक्शन को चेक किया। इस दौरान उप खंड अधिकारी अमित राय ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान कुल 42 लोगों के कनेक्शन को भी काट दिया गया है। लोगों से बिजली बिल समय से देने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

बिजली विभाग कि इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई हैं ‌। बिजली चोरी करने वाले लोगों में अब विभाग का भय देखा जा रहा है। विद्युत चेकिंग टीम उपखंड अधिकारी अमित राय, जेई चन्दन सिंह,जेई विनोद यादव एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी थे ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *