मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरजनपदीय शातिर हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 334 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को थाना अहरौरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सलीम पुत्र अजीमुल्ला निवासी ग्राम राजगढ़, थाना राजगढ़, मीरजापुर, लक्की सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी बभनौली, थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र तथा इद्दू आमीन अहमद पुत्र स्व. जमील अहमद निवासी नई बस्ती, थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 334 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना अहरौरा में मु0अ0सं0 172/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP 63 AX 7371 को पुलिस ने 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
तीनों आरोपियों की उम्र करीब 21 वर्ष
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों की उम्र करीब 21 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि इनमें सलीम के खिलाफ सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है।
वहीं लक्की सोनकर के खिलाफ वाराणसी और सोनभद्र के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
इद्दू आमीन अहमद के खिलाफ सोनभद्र के रायपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह सहित थाना अहरौरा की पुलिस टीम शामिल रही।