Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 24 at 7.19.26 PM

मवई अयोध्या – सपा प्रदेश सचिव मो0 अली ने कदीमी दरगाह पर हाजिरी देकर मांगी दुआएं

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या 24 मई – तहसील रुदौली अंतर्गत ग्राम गेरोंडा की कदीमी दरगाह शेख सिराजुद्दीन रह0 के सालाना उर्स के मौके पर सपा प्रदेश सचिव मो0 अली ने आस्ताने पर हाजिरी देकर मुल्क में अमन चैन तरक्की खुशहाली की दुआएं मांगी।इस मौके पर मो0 अली ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी धार्मिक दायित्वों के निर्वहन के साथ गंगा जमुनी तहजीब,आपस में भाईचारे प्यार मोहब्बत को बढ़ावा मिलता है। यही हमारे बुजुर्गों का पैगाम भी रहा है।WhatsApp Image 2024 05 24 at 7.19.26 PM
उर्स के मौके पर दिन में बड़ी धूम धाम से गागर चादर निकाली गई। मुजावर राजू शाह और बबलू अंसारी द्वारा लंगर का एहतिमाम किया गया। जिसमे बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।रात में तकरीरी प्रोग्राम हुआ।जिसमे मौलाना अबरार ने अपने नायाब खिताब से दिल जीत लिया।
इस मौके पर मौलाना इरशाद रजा,कारी फजील,मौलाना अब्दुल कादिर, राजू शाह,मुस्तकीम शाह,आमिर शाह,हाजी कादिर,मास्टर उजेर,गुड्डू शैख,रिजवान शैख,तालिब शाह,कैफ अंसारी,मो0 शाहिद,समाजवादी गायक दिनेश यादव,सोनू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *