Breaking News

मवई अयोध्या – धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन से निःशब्द हूं…….रूश्दी

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

क्षेत्र में शोक की लहर

मवई अयोध्या – रूदौली क्षेत्र अंतर्गत अनेक राजनीतिक दलों और समाज से जुड़े लोगों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख व्यक्त किया।हर किसी ने यही कहा कि देश को अपूर्णीय क्षति हुई।देश ने एक अच्छे जन नायक को खो दिया है।

पूर्व विधायक सै0 अब्बास अली ज़ैदी रूश्दी मियां ने कहा कि निशब्द हूँ।हम सबके सरपरस्त थे आज अलविदा कह गए।उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर श्री अखिलेश यादव जी उनके परिवार व हमारी तरह नेताजी को अपना आदर्श मानने वालों को सहनशक्ति प्रदान करें।शाह मसूद हयात गजाली ने कहा नेता जी मजलूमों नवजवानों किसानों मुसलमानों की मजबूत आवाज थे

नेता जी ने समप्रदायिक शक्तियों के सामने कभी घुटने नही टेके बल्कि ताल ठोक कर लड़ते नजर आए।श्री गजाली ने कहा उनका जाना देश के हर उस व्यक्ति को हमेशा खलेगा जो देश में ज्यादतियों का शिकार होता रहा है और खुशहाली और अमन देखना चाहता है।समाज सेवी अश्वनी यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने व्यक्तित्व व कुशलता के दम पर पार्टी को एक नया आयाम दिया वे पार्टी के लिए एक स्तम्भ माने जाते थे।वे हमेशा सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे अतः उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

वही दूसरी ओर बसपा नेता दानिश हुसैन ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव एक कुशल राजनीतिज्ञ व गरीबों के सच्चे मसीहा थे।

उनके निधन से देश ने एक बेहतर राजनेता खो दिया।उन्होंने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहे।उन्होंने एक अच्छे राजनेता के रूप में देश का नाम हर क्षेत्र में ऊंचा किया।सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी शहरयार ने भी अपने नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संसार में कुछ लोग ऐसे जन्म लेते हैं जो अपने सद्गुणों के जरिए साधारण सख्स न रहकर समाज व राष्ट्र के लिए बहुमूल्य रत्न साबित होते हैं ऐसे ही प्रतिभा के धनी थे श्री मुलायम सिंह।

जिन्होंने अपनी नायाब खूबियों की बदौलत सियासी फलक पर चमकते सितारे की तरह आवाम में अपना मुकाम कायम किया।उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व ही विराट था।

उनकी सोच सर्व जन हिताए सर्व जन सुखाए के दर्शन पर आधारित थी।उनकी सोच गांवो गरीबों का समग्र उत्थान उनका मौलिक चिंतन था।

आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके बताए हुई बाते हमारे दिलो में हमेशा रहेगी।पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख प्रकट करने वालों में मो0 अतीक खान,चेयर मैन जब्बार अली,हाजी अमानत अली,मो0 अली,मो0 रईस खान,मो0 शारिक,शहीम अहमद,सै0 शाहिद हुसैन रूमी,मुनव्वर अली,साहब सरन वर्मा,कुलभूषण यादव,विनोद लोधी,अब्दुल हई खान आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *