Breaking News
24d07fa4 ad6c 4533 bf38 39b2e6d14682

मवई अयोध्या – छुट्टा जानवरों से किसान परेशान, प्रशासन बना मौन

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS24d07fa4 ad6c 4533 bf38 39b2e6d14682

गौशालाए होने के बाद भी सड़कों व खेतों में घूम रहे छुट्टा जानवर

अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र के अंतर्गत घूम रहे छुट्टा जानवरों से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का उनके मातहत पर कोई असर दिखता नहीं दिख रहा। इन छुट्टा जानवरों से किसान अपनी लहलहाती फसलों को नही बचा पा रहे हैं।

इन छुट्टा जानवरो के डर से आज किसान धान की बैरन करने के लिए भी एक दूसरे को देख रहा है। कि अगर पहले हमने बैरन कर दी तो कहीं इन जानवरो का निवाला बन न जाए।

कई बार इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन आज भी समस्या का हल नहीं हो सका जबकि मवई ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत गौशालाए भी बनाई गई लेकिन आज भी सड़कों,खेतों में छुट्टा जानवर घूम रहे हैं किसानों की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं,मेहनत करने वाला किसान आज इस मुसीबत से जूझ रहा है।

यह छुट्टा जानवर सैकड़ों की संख्या में जिन खेतों में पहुंच जाते हैं मानो किसानों को बर्बाद कर देते हैं।अब सवाल यह उठता है सब कुछ जानकार कर भी प्रशासन क्यों अंजान बन हुआ है। या यूंही कागजों पर ऐसे ही खाना पूर्ति चलती रहेगी।आखिर कब किसानों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा।

या यूंही ही किसानों की फसलों पर छुट्टा जानवरों का कहर जारी रहेगा। क्या किसान अपनी फसलों को यूंही बर्बाद होते देखता रहेगा। किसान इस समस्या से छुटकारा पाना चाह रहा है,जब किसान खुशहाल नहीं होगा, तो देश कैसे खुशहाल होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *