Breaking News
4593e0d7 f582 49c0 b0e6 f7547ad3ddb6

मवई अयोध्या – रक्षाबंधन पर सजी दुकानें बनी आकर्षण का केंद्र

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS4593e0d7 f582 49c0 b0e6 f7547ad3ddb6

अयोध्या – रुदौली नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाज़ारों में पूरी तरह से भाई और बहन के इस प्रेम,स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार के लिए सजी दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां सजी हुई हैं जो आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं।भाई और बहन इस बार रक्षा बंधन पर्व को कुछ खास अंदाज में मनाने जा रहे हैं।

बहन जहां अपने भाई को राखी के साथ गिफ्ट देने के लिए दुकान दुकान पहुंच रही हैं।वहीं भाई भी बहन के इस स्नेह और प्रेम को समझते हुए वह भी रक्षा वचन के साथ बहन को पसंद आने वाले बेहतरीन उपहार देने की तैयारियां में लगे हुए हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर सजी बाजार के साथ उपहार का बाजार भी जुड़ा हुआ है जिसमें चाकलेट और मिठाई की खूब मिठास भी है।इस बार रक्षाबंधन पर उपहार के तौर पर चाकलेट और मिठाई की भरपूर बिक्री हो रही है। इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी सेलिब्रेशन गिफ्ट पैक की मांग भी बढ़ी है।रुदौली व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस बार कई कंपनियों ने अपने ब्रांडेड गिफ्ट पैक बाजार में उतारे हैं।

चाकलेट से लेकर मोबाइल सहित भाई बहनों की पसंद के देने वाले तमाम ब्रांडेड उपहार आदि देने की जमकर खरीदारी हो रही है।दुकानदारों ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन पर बहनों ने भाई की पसंद का काफी ध्यान रखकर उपहार खरीद रहीं हैं।

रुदौली नगर के मुख्य बाजार में नवाब बाजार,कोठी,कटरा,टेढ़ी बाजार, रसूलाबाद,कुद्दुस मार्केट साहित दर्जनों दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सजी हुई हैं।वहीं क्षेत्र के भेलसर चौराहा,शुजागंज बाजार,अख्तियार पुर,रौज़ागांव,पटरंगा,मखदूमपुर और मवई क्षेत्र के मवई चौराहा, नेवरा, बाबा बाजार, उमापुर, सहित क्षेत्र की समस्त सजी हुई दूकानों व बाजारों में हर प्रकार की राखियों की भरमार है।वहीं बाज़ारों में चाइना मेड राखियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।चांदी की राखियां भी उपलब्ध हैं।इस बार बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों के लिए तरह-तरह की राखियां मौजूद हैं।इनमें रेशम की डोरी में जड़े जरकन स्टोन वाली राखी,विदेशी डायमंड वाली राखियां भी काफी बिक रही हैं।

बच्चों की राखी भी दस से लेकर सौ रुपये तक बिक रही है।बच्चों की राखी में छोटा भीम,मिक्की माउस,डोरीमोन लाइट वाली राखी,एंडी राखी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं जिनकी बिक्री खूब हो रही है।

क्षेत्र में सजी रंग बिरंगी मिठाई की दुकानें

क्षेत्र में मिठाई की दुकानें भी तरह तरह की मिठाइयों खूब सजी हुई हैं जो आकषर्ण का केंद्र बनी हुई है।जहां बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी और मुंह मीठा कराने के लिए अच्छी किस्म की मिठाई खरीद रही हैं और भाई भी उनके लिए कई उपहार देंगे।

रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार कई नामी कंपनियों ने चॉकलेट के गिफ्ट और मिठाइयों की पैकेट्स को बाजारों में उतारा है।मधुर रिश्ते,स्नेह बंधन,मिठाई बंधन आदि नाम के पैकेट दुकानों पर मौजूद हैं इसके अलावा भाइयों द्दारा बहनों को दिए जाने वाले तमाम उपहारों से भी दुकानें सजी हुई हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *