Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 06 at 7.33.39 PM

मवई अयोध्या – जबरन दरवाजा निकालने पर तुले दबंग

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

पीड़ित ने लगाई एसडीएम से न्याय की गुहार

अयोध्या – रुदौली तहसील के नया गंज चौकी क्षेत्र में जमीनी विवाद का एक मामला प्रकाश में आया है जहां दबंग किस्म के कुछ लोगों द्वारा पीड़ित व्यक्ति की जमीन में जबरन दरवाजा लगाकर निकास का रास्ता बनाया जा रहा है।वहीं पूरे मामले में चौकी इंचार्ज नयागंज अविनाश चंद्र पर भी पीड़ित ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज नयागंज अविनाश चंद्र जबरन डरा धमकाकर पीड़ित की जमीन में विपक्षियों का दरवाजा व रास्ता निकलवा रहे हैं।WhatsApp Image 2023 02 06 at 7.33.39 PM
मामला चौकी क्षेत्र मोहल्ला मीरापुर का है जहां के निवासी पीड़ित व्यक्ति भारत लाल यादव ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी रूदौली को प्रार्थना पत्र देकर अपनी ही जमीन में विपक्षी द्वारा जबरन लगाए जा रहे दरवाजे व निकासी के रास्ते को रुकवाने की मांग की है। पीड़ित भारत लाल ने बताया कि उनकी पैतृक जमीन पर विपक्षी जबरन दरवाजा लगा रहा है जबकि जमीन का पहले ही बटवारा हो चुका है और सभी ने सुलहनामा के तहत अपना अपना हिस्सा ले लिया है और अब जबरन दबंगई के बल पर उनके हिस्से में आई जमीन पर भी विपक्षी राम तेज व मोलहै द्वारा दरवाजा लगाया जा रहा है जिसे रोकने पर विपक्षी गण मारपीट व गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं।
पीड़ित ने बताया कि मामले में चौकी इंचार्ज नयागंज अविनाश चंद्र भी विपक्षियों की मदद कर रहे हैं और मेरी एक न सुनकर कहते हैं कि ज्यादा बोलोगे तो अंदर कर दूंगा। पीड़ित ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने उसके भतीजे का मोबाइल छीन कर उसमें से सभी चीजें डिलीट कर दी और मारने भी दौड़े।
बता दें इससे पहले भी चौकी इंचार्ज नयागंज अविनाश चंद्र पर इस तरह के कई आरोप लग चुके हैं लेकिन फिर भी वे चौकी की कुर्सी पर जमे हुए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *