Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 30 at 6.33.55 PM

मवई अयोध्या – पत्रकारिता दिवस पर उपजा ने आयोजित की गोष्ठी

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सोमवार को यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन अयोध्या की रूदौली इकाई की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उपजा के जिला सचिव जगदम्बा श्रीवास्तव ने आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता के समक्ष उत्पन्न समस्याओं व चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि पहले की पत्रकारिता और आज की पत्रकारिता में बड़ा अंतर आ गया है पहले संसाधन नहीं थे कई कई दिन गुजर जाते थे तब खबर पढ़ने को मिलती थी।आज हमारा संगठन बहुत ही मजबूत है कहीं से कमजोर नहीं है बस सभी में एकता की आवश्यकता है।तहसील अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता चुनौती भरा कार्य हो गया है।निर्धारित मापदंडों को स्थापित करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप अपनी लेखनी का सामाजिक विकास की दिशा में सदुपयोग करना ही पत्रकारिता है।देश को आजाद कराने में हिंदी पत्रकारिता का बड़ा योगदान रहा है।आजाद भारत में वर्तमान समय में भी हिंदी पत्रकारिता की बहुत अहम भूमिका है।उन्होंने कोरोना काल में पत्रकारों के कार्यो की सराहना की।उन्होंने पत्रकारों से संगठित रहते हुए जनसमस्याओं व भ्रष्टाचार को उजागर करने पर बल दिया।अनिल कुमार पांडे ने विगत दिनों उपजिलाधिकारी न्यायिक ने बदसलूकी की थी जिसका संज्ञान लेते हुए आगामी तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को मांगपत्र देने का आह्वान किया।अलीम कशिश ने एक दूसरे की बुराई करने से बचने व एकता बनाए रखना के लिए कहा।अनिल मिश्रा साजन ने कहा हमें पत्रकारिता करनी चाहिए चाटुकारिता नहीं। मुदस्सिर हुसैन ने कहा पत्रकारिता बहुत ही गौरवान्वित पद है हम सबको एकजुट रहना चाहिए कलम एक ऐसा हथियार है जिससे बड़ी से बड़ी जंग जीती जा सकती हैं हम सबको एक दूसरे से सीखने का मौका मिलता है।पत्रकारिता को स्वच्छ व साफ रखनी चाहिए हमें बुनियादी मुद्दों को उजागर करना चाहिए यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।इसके अलावा गोष्ठी को नितेश सिंह,सतीश यादव,अम्ब्रेश यादव पप्पू,ललित कुमार गुप्ता,पवन कुमार,मोहम्मद वकास,मुनीर अंसारी,रमेश पांडे,अमरेश यादव,रियाज़ अन्सारी,दरवेश खान,राजेन्द्र कुमार यादव व अमरनाथ यादव आदि ने भी संबोधित किया।इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने व रूदौली में प्रेस क्लब की स्थापना की मांग की।गोष्ठी की अध्यक्षता जगदम्बा श्रीवास्तव ने व संचालन अब्दुल जब्बार एडवोकेट ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *