Breaking News
IBN-LOGO.png

मवई अयोध्या – भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का विशेष प्रान्तीय सम्मेलन अयोध्या में शनिवार को

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले विशेष प्रांतीय सम्मेलन अयोध्या इकाई द्वारा शनिवार को आयोजित किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश भर के जनपदों से संगठन से जुड़े पदाधिकारी व पत्रकार साथी बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचने लगे हैं इस सम्मेलन का आयोजन सहादतगंज स्थित स्टार सिटी होटल के सभागार में किया गया है जहां सुबह 11:00 बजे से पत्रकार हितों की रक्षा संरक्षा सहित आज के परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियां विषय को लेकर गहन चर्चा होगी सम्मेलन में भाग लेने के लिए संगठन के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पांडे राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया राष्ट्रीय प्रवक्ता पवनेश उपाध्याय प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी राम की नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडे करेंगे अयोध्या मंडल और जिले की इकाई के लोग पत्रकार गण अतिथियों के स्वागत सम्मान सहित सम्मेलन के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे सम्मेलन में मुख्य रूप से संगठन के मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव मंडल सचिव राकेश मिश्रा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मिश्र जिला संयोजक अरुण पाण्डेय जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह जिला उपाध्यक्ष राम कलप पांडे जिला कोषाध्यक्ष मो फहीम सहित तहसील मिल्कीपुर अध्यक्ष ओंकार नाथ मिश्रा तहसील सोहावल अध्यक्ष राम सुरेश सिंह बाबा लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुधीर कुमार मिश्र सहित प्रदेश के अन्य जनपदों से आने वाले जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव महामंत्री और सभी संगठन इकाई के सदस्यों की भागीदारी रहेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *