Breaking News

परीक्षा की शुचिता बनाये रखें, अन्यथा होगी कार्रवाई:डीएम

Ibn news Team DEORIA

जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सचल दल के जाँच के दौरान परीक्षार्थियों को न हो किसी तरह की असुविधा

देवरिया, (सू0वि0) 16 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा केंद्रों का आज निरीक्षण कर परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

img 20230216 wa00094004100333650175682

जिलाधिकारी सर्वप्रथम राजकीय इंटर कालेज देवरिया पहुंचे। परीक्षा केंद्र के स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक ने जिलाधिकारी को बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने डबल लॉकर में रखे प्रश्न पत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सभी कक्षों का अवलोकन भी किया। विद्यालय के सभी कक्षाओं में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आंतरिक सचल दल निरंतर गश्त करता रहे और जांच के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता किसी भी दशा में भंग नहीं होनी चाहिए,अन्यथा दोषी अधिकारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

img 20230216 wa00105174632644680048780
उसके पश्चात जिलाधिकारी एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा केंद्र में स्थापित कंट्रोल रूम, आंतरिक सचल दस्ते, विद्यार्थियों को पेयजल सुविधा, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालय आदि सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत जिलाधिकारी जोनियाँ इंटर कॉलेज, पुरवा मेहड़ा का निरीक्षण किया। यहाँ स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी कुछ समस्याएं दिखी जिसे डीएम ने दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 193 परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा आयोजित हो रही है। नामित अधिकारियों द्वारा समस्त केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *