Breaking News

बहराइच – यूनिसेफ की ग्लोबल चीफ टीम ने किया जनपद का भ्रमण

 बहराइच । आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से यूनिसेफ की चीफ ग्लोबल टीम ने जनपद का भ्रमण किया गया। ग्लोबल टीम में शामिल ग्लोबल मुख्य टीकाकरण डॉ एपहेरम लिमांगो, वरिष्ठ स्वास्थ्य सलाहकार टीकाकरण डॉ अनीसुर्रहमान सिद्दीकी वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ गुन्टर बाउसरे, राज्य स्वास्थ्य आफीसर सत्यवीर, राज्य टीकाकरण समन्वयक डॉ नीतेश, क्षेत्रीय समन्वयक सतीश यादव, जिला समन्वयक तहरीम सिद्दीकी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह के साथ कलेक्ट्रेट स्थित चैम्बर में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के साथ बैठक की। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने टीम के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही टीम के सदस्यों को गुड भी भेंट किया।  

img 20230216 wa00088244225554277936661

जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने यूनिसेफ की ग्लोबल टीम को बताया कि जनपद में अवस्थित उप स्वास्थ्य केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण एवं संसाधनों से आच्छादित कर एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर संस्थागत प्रसवों में सुधार लाया गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर पूरी क्षमता के साथ मुख्यमंत्री सुपोषण घर व पोषण पुनर्वास केन्द्रों का संचालन कर बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने बताया कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में स्वास्थ्य एवं पोषण के इंडीकेटर्स में निरन्तर सुधार आ रहा है। जबकि आकांक्षात्मक जनपदों के लिए निर्धारित आधारभूत संरचना संकेतकों तथा उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व पोषण के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर जनपद को सम्मानित भी किया जा चुका है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *