वाराणसी। काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो.आनंद कुमार त्यागी के निर्देशन व राष्ट्रीय सेवा योजना काशी विद्यापीठ इकाई के समन्वयक डॉ.रविंद्र कुमार गौतम के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ.हंसराज, कार्यक्रम अधिकारी धनंजय कुमार शर्मा,कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शशांक चंदेल,कार्यक्रम अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार के देखरेख एवं उपस्थिति में
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के सातवे दिन मतदाता जागरूकता, गंगा सफाई अभियान एवं जल संरक्षण शपथ के साथ किया गया।
समापन दिवस की शुरुआत स्वयंसेवकों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाकर की गई, जिसमें युवाओं को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं निष्पक्ष मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा गंगा घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा आमजन को भी इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने जल के महत्व को समझते हुए उसके संरक्षण एवं सदुपयोग का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों पर भी प्रकाश डाला।घाट की सफाई मे नगवा वार्ड के सभासद प्रतिनिधि रविद्र कुमार सिंह का सहयोग प्राप्त हुआ साथ ही श्री आनन्द कुमार (CSFI)शिवकुमार मौर्य(ऐ. सु) राजकुमार धनवती रानी वीरेंद्र बिहारी प्रेमलता नागेश सहित क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम में काफी उत्साह से भाग लेते हुए वॉलिंटियर्स की सहायता सफाई मे की।
समापन के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारीयों ने स्वयंसेवकों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास करते हैं। इस प्रकार सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जो स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
Tags वाराणसी
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …