Breaking News

ईद-उल-फितर के मौके पर भाई-चारे से मिलकर दी ईद की मुबारकबाद 

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ की जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर देश में अमन,शांति और तरक्की के लिए खास दुआ की गई। ईद की इस मुबारक मौके पर लोगों ने भाई-चारे की मिसाल दी स्थानीय लोगों ने संदेश दिया गया कि गरीब,जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की ज्यादा से ज्यादा फितरा और मदद के जरिए सहायता करें,ताकि समाज में बराबरी और इंसानियत का भाव मजबूत हो।

IMG 20260323 WA0002

कार्यक्रम में भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। चौधरी प्रेम सिंह अधाना,नरसिंह अधाना,डॉ.श्याम वीर सिंह,सतीश अधाना,मास्टर सुनील अधाना और कन्हैया लाल सहित कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग,साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था संभाली। हिंदू भाइयों के इस सहयोग की सभी ने दिल से सराहना की। गांव के हिंदू भाई भी ईद की मुबारकबाद देने के लिए मौलाना जमालुद्दीन से मिलने पहुंचे। नमाज के बाद सभी को मीठी सेवइयां और खीर खिलाकर आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर चौधरी इलियास मलिक,बाबू खान सिद्दीकी,शेर खान मलिक,महमूद खान,आस मोहम्मद और डॉ.साबिर सहित कई लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …