Breaking News

महाराजगज- गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद महाराजगज के वार्ड वीर बहादुर नगर में हिन्दू युवा समिति के तत्वाधान में गणपति पूजा का आयोजन किया गया

विजय कुमार शर्मा
सात दिनों तक चलने वाले गणपति पूजन का सांसद पंकज चौधरी व सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया एवम वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन व मंत्रोच्चार के बीच पट्टी खोल के इस उत्सव का शुभरम्भ किया। पट्टी खुलते ही उपस्थित श्रद्धालुओ ने गणपति बाबा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ, गणपति बाबा की जय के नारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सांसद पंकज चौधरी ने कहाकि जब हम कोई अनुष्ठान करते है, या नया काम करते है या कोई भी कसम करते है तो सर्वप्रथम सिद्धिविनायक गणपति का आह्वान कर पूजन करते है। साल में एक दिन उनका भी गणेश चतुर्थी के दिन आता है।गणपति हमारी आस्था के केंद्र में रहते है। धीरे धीरे यह त्योहार दक्षिण से पूर्वांचल में भी लोकप्रिय जोता जा रहा है। यही धार्मिक त्योहार , दुर्गा पूजा व यज्ञ का ही परिणाम है कि हमारा जनपद दैविक आपदा, प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित रहता है।इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने धार्मिक विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के आयोजक मण्डल के अभिषेक श्रीवास्तव नगर पर भाजपा युवा मोर्चा रितिक कश्यप आशय कश्यप पंकज पटवा सूरज कनौजिया कैप्टन रावत अविनाश संचित विशाल सोनू चंदन सतीश शुभम श्रीवास्तव सोनू शंभू व अन्य सदस्यों ने नेताओ का स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *